फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चेकिंग अभियान के दौरान 480 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा को ओर अधिक मजबूत करने तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार सुबह से लेकर देर रात तक 480 वाहनों का चालान काटे गए। साथ ही लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अनुज मलिक व जिले के सभी थाना प्रभारियों ने पुलिस टीमों के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिले के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं हाईवे पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई। लापरवाही बरतने वाले तीन वाहनों को सीज किया गया, जबकि 480 वाहनों का चालान काटा गया।
अभियान के अंतर्गत लगभग 6.85 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। कोहरे के दृष्टिगत वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगवाए गए।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने लिए चलाया जा रहा है। वाहन चालकों से अपील है कि वह दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें