हसनपुर (अमरोहा)। आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उधर, ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
क्षेत्र गांव फूलपुर बीझलपुर में किसान कुंवरपाल सिंह का परिवार रहता है। बुधवार को कुंवरपाल सिंह परिवार के लोगों के साथ खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे। कुंवरपाल की छह वर्षीय बेटी संजना भी परिजनों के साथ साथ गई थी। संजना गांव के ही विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है।
कुंवरपाल व परिजनों गेहूं की कटाई कर रहे थे और संजना रास्ते पर खेलने लगी। इसी बीच आवारा कुत्तों के झुंड ने संजना पर हमला बोल दिया। कुत्तों बच्ची को नोचना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख परिजन और आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने लाठी डंडों की मदद से कुत्तों को दौड़ाया। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। उन्होंने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।