फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 11 Aug 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। लखनऊ के मड़ियांव थाने में तैनात अमरोहा की सिपाही ऋतु को ब्लैकमेल कर 12.5 लाख रुपये हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी सतवंत के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। लखनऊ पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंचकर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। साथ ही नोटिस चस्पा करते हुए 30 दिन में गिरफ्तार या हाजिर नहीं होने की स्थिति में संपत्ति कुर्की करने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


अमरोहा के सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव भीकनपुर शर्की निवासी किसान चंद्रपाल सिंह की बेटी ऋतु (27) 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। उनकी ड्यूटी लखनऊ के मड़ियांव थाने में थी। वह गाजीपुर के इंदिरानगर के सर्वोदय नगर में किराये पर रहती थी। 27 मई को महिला सिपाही का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला था। वह पिछले दो साल से मड़ियांव थाने में कार्यरत थी इससे पहले वह चार साल तक गाजीपुर थाने में रही थी।

गाजीपुर पुलिस ने सिपाही के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की थी। इसमें महिला सिपाही की मौत से पहले एक नंबर से उन्हें 50 से भी अधिक बार कॉल की गई थी। सिपाही ऋतु के पिता की तहरीर पर सैदनगली क्षेत्र के ही गांव ईसापुर शर्की निवासी सतवंत के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी व आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। सतवंत सीमा सुरक्षा बल में सिपाही के पद पर रुद्रपुर में तैनात था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन


- लखनऊ पुलिस आरोपी सतवंत की खोजबीन कर रही है। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका और न ही उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। लिहाजा कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने आरोपी के गांव पहुंचकर मुनादी कराई और कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। - दीप कुमार पंत, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें