फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पांच एकड़ में बनेगा रोजगार का नया हब, गजरौला में जमीन की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। औद्योगिक विकास को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल एंप्लाइमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। पांच एकड़ जमीन में प्रस्तावित इस जोन में एक ही जगह उद्योगों की स्थापना के साथ युवाओं को प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और उद्यमिता से जोड़ने की व्यवस्था होगी। प्रशासन ने इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। गजरौला क्षेत्र में भूमि चिह्नित करने के लिए तहसील के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जमीन मिलते ही जोन की स्थापना को लेकर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में करीब चार हजार औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। इनमें बड़ी और छोटी सभी तरह की इकाइयां शामिल हैं। अकेले गजरौला क्षेत्र में ही 100 से 150 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। इन औद्योगिक इकाइयों से करीब 10 हजार से अधिक मजदूर जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद सरकार का लक्ष्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अब रोजगार और औद्योगिक विकास को एक साथ बढ़ावा देने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल एंप्लाइमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन विकसित करने की तैयारी है। प्रशासन ने इसके लिए भूमि तलाशने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

जिला उद्योग अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन की तलाश की जा रही है। प्रस्तावित जोन को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल और इंप्लायमेंट इकोसिस्टम के रूप में विकसित करने की सरकार की मंशा है।
...
एक ही परिसर में होंगे उद्योग
इसमें उद्योग, प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की योजना है। उद्योग स्थापित करने के साथ युवाओं को उनकी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके बाद उन्हें प्लेसमेंट से जोड़ा जाएगा। युवाओं को उद्यमिता के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण पाने वाला कोई भी युवक बेरोजगार न रहे और उसे जिले में ही रोजगार का अवसर मिल सके। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे शहरों में पलायन करने से रोकने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें