फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर से ड्यूटी के लिए निकले पालिका कर्मचारी की हार्ट अटैक से गई जान

Fri, 07 Mar 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

घर से ड्यूटी के लिए निकले नगर पालिका कर्मी मोहम्मद जाहिद (45) की रास्ते में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वह नगर पालिका में जन्म मृत्यु पटेल पर सहायक के रूप में तैनात थे।
मोहम्मद जाहिद अमरोहा के मोहल्ला जामा मस्जिद के रहने वाले थे। उनके परिवार में तीन बेटी और तीन बेटे हैं। उनकी पत्नी की करीब ढाई साल पहले मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद मोहम्मद जाहिद हार्ट की बीमारी से जूझने लगे। उनका इलाज भी चल रहा था, रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे वह पालिका जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन, रास्ते में अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। लिहाजा, वह सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। परिजन मोहम्मद जाहिद को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां उन्होंने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही नगर पालिकाध्यक्ष शशि जैन व पूरा स्टाफ घर पहुंचा व परिजनों को ढांढस बंधाया। दोपहर बाद परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें