फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी बहन नहीं मार सकती बच्चों को

विज्ञापन
मृतक साइमा के भाई आसिफ अख्तरी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। विवाहिता और उसके दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत किसी के गले नहीं उतर रही है। पति और उसके घरवालों के साथ ग्रामीण भी विवाहिता पर बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। विवाहिता के भाई आसिफ अख्तरी ने साइमा के भाई आसिफ अख्तरी ने बहन, भांजी और भांजे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस ने निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। कहा कि मेरी बहन इतनी भी पागल नहीं थी जो अपने बच्चों को मार डाले...।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सैंतली गांव में विवाहिता साइमा और उसके दो बच्चों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। करीब 11 बजे घर कमरे में साइमा और उसके बच्चों के शव पड़े मिले थे। इसके बाद ग्रामीणों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। घटना के करीब दो घंटे बाद पहुंचे साइमा के बड़े भाई आसिफ अख्तरी बहन, भांजी और भांजे के शवों को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने बहन, भांजी और भांजे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कहा कि मेरी बहन इतनी बीमार भी नहीं थी कि वह बच्चों को मार दे। उसकी और बच्चों की हत्या की गई है। कहा कि मेरी बहन के गले पर फंदा कसा हुआ है। गले पर निशान भी हैं। उन्होंने पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग है। हालांकि देर रात तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें