फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उधार के रुपये मांगने पर तमंचे से फायरिंग, छर्रे लगने से युवक घायल

Wed, 22 Oct 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। उधार के रुपये मांगने पर मुरादाबाद के रहने वाले बाइक सवार दो लोगों ने अमरोहा के वसीम पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से वसीम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


अमरोहा के मोहल्ला अहमदनगर में हनीफ का परिवार रहता है। उनके बेटे वसीम का आरोप है कि सोमवार को वह साइकिल से बूढ़नपुर दवाई लेने जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही वह शाहपुर से सहसपुर अलीनगर वाले रोड पर पहुंचे तो मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के मलगद्दा निवासी रघुवीर और अशोक बाइक से आए। वसीम ने दोनों से दो साल पुराने उधार के सात हजार रुपये मांगे तो बाइक पर पीछे बैठे रघुवीर ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग कर दी जिससे वसीम की कमर पर छर्रे लगे और वह घायल हो गए।
इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में वसीम की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें