अमरोहा। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अकबरपुर पट्टी निवासी सर्वेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनका भतीजा राजीव कुमार पत्नी मोनिका और दो माह के बेटे के साथ बाइक से 12 अक्तूबर को नोएडा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अतरासी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज से गुजरी तो सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी।
हादसे में राजीव कुमार की टांग टूट गई जबकि उनकी पत्नी व बेटा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक मुरादाबाद जनपद के छजलैट थानाक्षेत्र के सदुपुरा निवासी निर्मल उर्फ बिल्लू भाग गया। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में मुरादाबाद नंबर कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा, मुकदमा
अमरोहा। करीब एक महीने पहले सड़क हादसे में घायल किसान विकास कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बरखेड़ा राजपूत प्रेमपुरी निवासी तोषी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 17 सितंबर की शाम पांच बजे उनके पति विकास कुमार शकूर फाॅर्म पर जा रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद नंबर कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें बरेली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कर दिया लेकिन यहां न्यूरो सर्जन नहीं होने के कारण उन्हें राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया।
28 सितंबर को इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। सोमवार को विकास कुमार की पत्नी ने थाने में तहरीर दी। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में मुरादाबाद नंबर वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।