फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटा, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

थाना रोड पर मंगलवार सुबह एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया। इनमें से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि हमलावर हुए पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला। लोगों ने पालिका प्रशासन से कुत्तों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना रोड पर सुबह के समय काफी लोग टहलने जाते हैं। मंगलवार सुबह एक पागल कुत्ते ने थाना रोड पर टहलने गए कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में आचार्य संजीव दीक्षित बुरी तरह घायल हो गए। परिजन उनको मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। वहीं, जिन लोगों को कुत्ते ने काटा है। उन्होंने सरकारी और निजी अस्पताल में पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए। लोगों के काटने के बाद कुत्ता गनौरा गांव की ओर भाग गया, जहां भी उसने एक ग्रामीण को काट लिया। बताया जा रहा है कि कुत्ते के पागल होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उसे मार दिया। हालांकि, कुत्ते को मारने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें