फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का खंभा गिरा, बुजुर्ग महिला की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू (अमरोहा)। बरात निकासी के दौरान अचानक बिजली का खंभा गिर पड़ा। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए। घटना के बाद बरात में भगदड़ मच गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकलौली मिलक की है। यहां पर किसान रामवीर सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार की शाम उनके बेटे सोनू की बरात गजरौला थाना क्षेत्र के छोया गांव जा रही थी। लिहाजा गांव में खुुशी-खुशी बरात की निकासी हो रही थी। कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। ग्रामीण और रिश्तेदार डांस देख रहे थे। तभी हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर गिर पड़ा। हादसे में रहरा चौकी क्षेत्र के गांव नवाबपुरा निवासी बुजुर्ग क्रांति (65) खंभे के नीचे दब गई। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि मंगरौली निवासी हरपाली, पूजा और मनीषा भी खंभे की चपेट में आकर घायल हो गईं। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान बिजली नहीं आ रही थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें