फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की जान गई

Thu, 13 Feb 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने मुरादाबाद निवासी मजदूर धर्मपाल सिंह (45) को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र के गांव सरथल निवासी धर्मपाल सिंह डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के यहां मजदूरी करते थे। दो भाइयों में बड़े धर्मपाल सिंह के परिवार चार बच्चे हैं। चारों बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब आठ बजे धर्मपाल सिंह डिडौली आए थे और सड़क पार कर रहे थे।
इस बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने धर्मपाल को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर धर्मपाल सिंह के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें