अमरोहा। जिले में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान के दौरान एक लैब और एक क्लीनिक को सील कर दिया गया। कार्रवाई से संचालकों में खलबली मची रही। इससे पहले भी दस अवैध क्लीनिक सील किए जा चुके हैं।
सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर के निर्देश पर डॉ. योगेंद्र सिंह और डॉ. सतीश भाष्कर ने जोया में कार्रवाई की। सीएमओ ने बताया कि यूनिक लैब जोया और जच्चा क्लीनिक पथकोई को सील किया गया है। नौ क्लीनिकों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
........