फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आइसक्रीम लेने गई बालिका से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Jun 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में आइसक्रीम लेने गई 11 वर्षीय बालिका के साथ कैंटीन संचालक ने छेड़खानी कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसकी 11 वर्षीय बेटी मोहल्ले में ही एक कैंटीन पर आइसक्रीम लेने गई थी। आरोप है कि कैंटीन संचालक जाकिर ने बेटी का हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ दिए। विरोध करते हुए बालिका ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कैंटीन संचालक ने बालिका को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि जाकिर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें