फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में सो रहे किसान को मारी गोली, धारदार हथियारों से भी किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर में सो रहे किसान पर गांव के तीन लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने किसान के पैर में गोली मार दी। धारदार हथियारों से भी वार किए। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव पखरौला निवासी किसान नजर मोहम्मद उर्फ पप्पू गांव में कबाड़ी का भी काम करते हैं। बेटे जुल्फेकार के मुताबिक उनके दो घर हैं। एक गांव में अंदर और दूसरा बाहरी छोर पर। मंगलवार रात उनके पिता, मां मुनिफा खातून व बहन रोशनी बाहरी छोर पर बने घर में सोए थे। रात 12.30 बजे गांव के ही तीन लोग घर में घुस गए और उनके पिता व मां के साथ मारपीट करने लगे। पिता पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। विरोध करने पर उनके दाएं पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उनकी बहन रोशनी शोर मचाती हुई गांव की तरफ दौड़ी और भाई को सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने बेटे जुल्फेकार की तहरीर पर पखरौला गांव निवासी हसमत, मुंसफ व अशफाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि घटना की जानकारी है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें