फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर सवार किसान को दिखा तेंदुआ तो उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। जिले तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। पीठखेड़ा में लगातार तेंदुआ देखे जाने के बाद अब शहबाजपुर में भी किसान का सामना तेंदुए से हो गया। वह ट्रैक्टर से लौट रहा था। हालांकि, कुछ ही देर में तेंदुआ जंगल में भाग गया। लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण खेतों पर जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन अफसरों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार शाम क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी किसान बिट्टू खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहे थे, जैसे ही वह गांव के पास से गुजर रही मध्य गंग नहर के पास पहुंचे तो वहां तेंदुए को खड़ा देख उनके होश उड़ गए। घबराकर बिट्टू ने ट्रैक्टर को वहीं रोक लिया। हालांकि कुछ सेकेंड बाद तेंदुआ पास में ही एक गन्ने के खेत में चला गया। घर पहुंचने के बाद बिट्टू ने ग्रामीणों को जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ देखा गया था। काफी तलाश के बावजूद तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। वहीं, जंगल में तेंदुए होने से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। उधर, डीएफओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव में टीम को भेजा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें