फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोली लगने से घायल किसान की गई जान शव लेकर पहुंचे परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात(अमरोहा)। हरिद्वार से कांवड़ लेने घर से निकलने के बाद गोली लगने से घायल हुए किसान हरिओम की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

प्राथमिकी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा। वहीं रविवार को मेरठ में हरिओम के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर जा रहे परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने जोया से इकोंदा मार्ग पर एंबुलेंस खड़ी करके रोड जाम कर दिया। जमकर हंगामा किया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों के बीच ट्रैक्टर के रुपये के लेनदेन की रंजिश सामने आई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर गांव के रहने वाले हरिओम शनिवार की सुबह हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए घर से निकले थे। लेकिन, करीब 11 बजे वह नौगावां सादात क्षेत्र के मूंढ़ा मुकारी गांव के पास सत्संग भवन से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर लहूलुहान में हालत में पड़े मिले थे। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। सीओ अवधभवन भदौरिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

हरिओम सिंह को दो गोली मारी गई थीं। एक गोली सामने से सीने पर तो दूसरी पीछे से कमर में लगी थी। पुलिस ने घायल हरिओम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया था। मेरठ पहुंचकर दरोगा ने पीड़ित हरिओम और उनकी पत्नी के बयान दर्ज किए थे। लेकिन, रविवार की दोपहर हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में हरिओम की पत्नी शीशकौर की तहरीर पर उनके गांव सलामतपुर के ही रहने वाले पूर्व प्रधान पिंकू और उसके भाई टिंकू के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
बाद में हरिओम की मौत हो गई है। इसलिए प्राथमिकी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले फिंकू ने हरिओम का ट्रैक्टर 60 हजार रुपये में बिकवाया था जिसके पैसे पिंकू उन्हें नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर फिंकू, टिंकू हरिओम से रंजिश रखते थे। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें