फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चारा लेने जा रहे किसान की बुग्गी के नीचे दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। बारिश की वजह से रास्ते पर हुए जलभराव के कारण गड्ढों में भी पानी भर गया। पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे किसान सोमपाल (50) की बुग्गी का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे बुग्गी पलट गई। बुग्गी के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के गांव जामनोवाली की है। बृहस्पतिवार की सुबह को हुई बारिश के कारण खेत को जाने वाले रास्ते जलमग्न हो गए। जिन रास्तों में गड्ढे थे। उनमें भी पानी भर गया। दोपहर के समय गांव निवासी किसान सोमपाल पुत्र सरदार बुग्गी लेकर पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में बुग्गी का पहिया गड्ढे में जा गिरा। जिसकी वजह से बुग्गी पलट गई और किसान नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह से उन्हें बुग्गी के नीचे से निकाला। उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी लज्जावती व सात बच्चों को छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें