फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिता के सामने मलबे के नीचे दबकर बच्चे की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में रविवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ। पिता के सामने गिरी दीवार के मलबे के नीचे दबकर अश्वनी (7) की मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राहुल सिंह खेतीबाड़ी के साथ पशुपालन भी करते हैं। वह अपने घर के बाहर बनी पशुओं की खोली में चारा डाल रहे थे। उनका बेटा अश्वनी वहीं पास में खेल रहा था। इसी दौरान पशुओं की खोली से सटी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में अश्वनी दब गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे के नीचे से बच्चे को बाहर निकाला। उसे तुरंत उपचार के लिए हसनपुर के चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अश्वनी अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पास के एक निजी विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें