फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में मृत बच्चा होने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राजमिस्त्री की पत्नी को मृत शिशु होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। वहीं इस दौरान प्रसव को आईं तीन महिलाओं को स्टाफ ने निजी नर्सिंग होम में जाने की सलाह देकर भेज दिया। इस दौरान सीएचसी में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शनिवार की रात 11 बजकर 15 मिनट पर गांव मोहरका पट्टी निवासी रिजवाना पत्नी तसलीम, 11 बजकर 32 मिनट पर गांव रहमापुर खालसा निवासी अंजना पत्नी ओमवीर, 11 बजकर 40 मिनट पर गांव पाल निवासी प्रीति पत्नी सोनू एवं लगभग 12 बजे गांव भीकनपुर शुमाली निवासी सविता पत्नी राजेंद्र सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। बताते हैं कि लगभग साढ़े 12 बजे सविता ने शिशु को जन्म दिया, जो कि मृत अवस्था में था। जानकारी होने पर परिजन भड़क गए। उनकी स्टाफ से भी काफी नोकझोंक हुई। वहां हंगामा होते देख स्टाफ ने प्रसव को आईं तीन महिलाओं को रात में ही किसी निजी चिकित्सक के पास जाने की सलाह दी गई। इस पर उनके परिजन भी अवाक रह गए। हालांकि बाद में वहां से उन्हें लेकर चले गए। उधर, मृत शिशु के परिजनों को भी लोगों ने समझाबुझाकर शांत कर दिया। इस संबंध में जानकारी करने पर केंद्र अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें