फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाकर्मी के सूने आवास से लाखों की चोरी

विज्ञापन
गजरौला में चोरी की घटना की जानकारी देता नगर पालिका कर्मी का दहशतजदा परिवार। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पालिका में संविदाकर्मी के सूने घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने 40 हजार की नकदी और जेवर, कपड़ों आदि समेत तीन लाख से अधिक का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह को ड्यूटी से घर आने पर हो सकी। सूचना मिलने पर 112 डायल एवं थाना पुलिस ने भी मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पीड़ित ने तहरीर देने की और पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बस्ती मायापुरी में विश्वकर्मा मंदिर के निकट पालिका में संविदाकर्मी अनिल कुमार पुत्र सौनाथ सिंह का मकान है। वह टंकी पर ऑपरेटर है। अनिल के मुताबिक शनिवार को उसकी पत्नी अनीता मायके गई थी और वह रात में पालिका की टंकी पर ड्यूटी करने चला गया था। रविवार की सुबह ड्यूटी से लौटकर आया तो मेनगेट का ताला टूटा पड़ा था। वह भीतर आया तो दोनों कमरों के दरवाजे भी खुले पड़े थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। यह देख उसने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। पुलिस भी आ गई। अनिल के मुताबिक चोर चालीस हजार की नकदी, पौने दो लाख के जेवर, पचास हजार के कपड़े और लगभग चालीस हजार रुपये के पीतल के बर्तन आदि समेत तीन लाख से अधिक का सामान ले गए। उनसे तहरीर देने की बात कही है। कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
रसोई से आटा और टूथपेस्ट भी ले गए
गजरौला। पालिकाकर्मी की पत्नी अनीता ने बताया कि चोरों ने मंदिर में रखे पूजा के रुपये भी साफ कर दिए। इतना ही नहीं रसोई में रखा आटा, गैस सिलिंडर और टूथपेस्ट भी चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी मिने पर यहां आई अनीता घर में सामान बिखरा देख रो-रोकर बेहाल हो गई। उसकी सास ने उसे संभाला। अनीता ने बताया कि रसोई में एक गुल्लक भी थी जो कि चोर ले गए हैं।
विज्ञापन

आज जानी है साले की लगन
गजरौला। पालिका के संविदाकर्मी अनिल कुमार के मुताबिक सोमवार को उसके साले रमन कुमार की लगन जानी है। उसी के लिए वह कई दिन से तैयारियों में जुटा हुआ था। घर में नकदी, नए कपड़े, जेवर और बर्तन आदि सामान भी संजोकर रखा हुआ था। अचानक ही उसकी पत्नी को इसी सिलसिले में अपने मायके जाना पड़ा गया। वह भी ड्यूटी पर चला गया और चोरों ने मौका देख घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें