फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नहर में नहाते समय डूबकर बालक की मौत

Tue, 03 Jun 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। मोहल्ला नई बस्ती दर्जियों वाली गली निवासी सैफ अली (8) की सोमवार को रामगंगा पोषक नहर में डूबकर मौत हो गई। वह अपने दो भाई और मोहल्ले के ही बच्चों के साथ नहर में नहाने गया था। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती दर्जियों वाली गली में मोहम्मद इस्माइल का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी रुबीना के अलावा सात बच्चे हैं। सोमवार को पांचवें नंबर का बेटा सैफ अली भाई अरमान व फैजान और मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ पास ही रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया था। नहाते समय सैफ अली डूबने लगा। यह देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया।
आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सैफ अली को बाहर निकाल और डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि सैफ अली नहर किनारे पानी में पड़े सिक्के निकल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें