फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजराैला में हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार: बरेली के युवक की माैके पर ही मौत, माता-पिता-भाई और चालक घायल

Mon, 04 Nov 2024 05:27 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)

सार

गजरौला हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में कार घुसने से बरेली निवासी युवक की मौत हो गई। उसके माता-पिता, बड़े भाई और कार चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
गजराैला में हादसे के बाद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला हाईवे पर खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में पिछली सीट पर बैठे बरेली के बारादरी मोहल्ला निवासी श्रेष्ठ (19) राठौर की मौत हो गई। श्रेष्ठ के पिता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य संजीव कुमार, माता वंदना, बड़ा भाई दिव्यांश और कार चालक आनंद घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्रेन मंगाकर कार व ट्रक को हाईवे से हटवाया गया। बरेली के बारादरी मोहल्ला निवासी संजीव कुमार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। वह सोमवार सुबह कार में सवार होकर परिवार सहित गुरुग्राम जा रहे थे। गुरुग्राम में उनके बड़े बेटे दिव्यांश निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी वंदना, 19 वर्षीय बेटा श्रेष्ठ राठौर, बड़ा बेटा 24 वर्षीय दिव्यांश भी कार में सवार थे। कार को चालक आनंद चला रहा था। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि कार सुबह 8 बजे थाना क्षेत्र में मोहम्मदाबाद के सामने फ्लाईओवर पर पहुंची थी, तभी यहां खड़े पाइप से लदे ट्रक में घुस गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक खराब हो गया था। हादसे में कार में पिछली सीट पर बैठे श्रेष्ठ राठौर की मौत हो गई। माता-पिता, भाई और कार चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं क्रेन मंगाकर ट्रक व कार को हाईवे से हटवाया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है ट्रक पुलिस के कब्जे में है। उसका चालक हाथ नहीं लगा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें