अमरोहा। सोशल मीडिया पर एक युवती का राइफल जैसे शस्त्र से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियाे देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि युवती द्वारा बंदर आदि को भगाने वाली एयरगन चला रही है। हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस काफी सतर्क है मगर इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती राइफल से फायरिंग करती हुए दिख रही है। वह पहले फायर करती है और बाद में राइफल को कंधे पर रखकर विजयी निशान बनाती हुई दिख रही है। वीडियो थाना देहात क्षेत्र के एक गांव का है। युवती एक राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी की बेटी बताई जा रही है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि जांच में सामने आया है कि युवती द्वारा एयरगन चलाई जा रही है। जांच में राइफल जैसा कोई शस्त्र सामने नहीं आया है।
-