फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर के आंगन में खड़ी कार और दो बाइकों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान घर के बाहर आंगन में खड़ी बोलेरो कार और दो बाइकों को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। वाहनों में आग की लपटें उठती देख परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पानी की बौछार कर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले दोनों बाइक जलकर खाक हो गई। जबकि कार को लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। लेकिन कार का आधा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित पूर्व प्रधान ने तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली गांव की है। यहां पर पूर्व प्रधान जाहिद हुसैन का परिवार रहता है। उनके घर के बाहर आंगन में उनकी कार खड़ी थी। उनके भतीजे आसिफ अली और पड़ोस की मस्जिद में रहने वाले इमाम गुलाम मुस्तफा की बाइक खड़ी थीं। मंगलवार रात करीब 11 बजे पूर्व प्रधान अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। तभी किसी ने उनकी कार और बाइकों में आग लगा दी। आग की लपटों के बीच बाइकों के टायर फटने की आवाज से पूर्व प्रधान की आंख खुल गई। घटना से अफरातफरी मच गई। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने देखा की कि मौके पर दोनों बाइक जल रही थीं जबकि कार के टायर में भी आग लगी हुई थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूर्व प्रधान ने अग्निकांड में लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान होना बताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें