राशन वितरण में चौथे दिन भी तेजी नहीं आ सकी है। बुधवार तक महज 38.58 प्रतिशत यानी 1,26,201 कार्डधारकों ने गेहूं चावल हासिल किया है।
इसके साथ ही नमक, चना और रिफाइंड ऑयल भी बांटा गया है। फिलहाल 2,00,898 कार्डधारकों को वितरण होना बाकी है। डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने बताया कि प्रत्येक कार्डधारक के प्रत्येक सदस्य को पांच किलो गेहूं चावल के अलावा एक किलो चना, नमक और एक लीटर रिफाइंड आयल मुफ्त में बांटना है। उन्होंने बताया कि इस बार 3,27,099 कार्डधारकों को खाद्य सामग्री वितरित की जानी है, जिसमें अब तक 1,26,201 कार्डधारकों को वितरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि कोटे की दुकान में सुबह छह से रात नौ बजे तक वितरण हो रहा है।