फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिचित शिक्षक बन कारोबारी को किया फोन, 28 हजार ठगे

Mon, 17 Nov 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। अब साइबर ठग ने खुद को पुराना परिचित शिक्षक बताकर दूध कारोबारी से 25 हजार रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगरौली गांव निवासी राजकुमार दूध का कारोबार करते हैं। उनका हसनपुर की स्टेट बैंक शाखा में खाता है। सुरेश के पास अननोन नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने सुरेश चंद से आवाज पहचान की बात कही। जैसे ही सुरेश ने गजरौला के रहने वाले शिक्षक का हवाला दिया तो साइबर ठग ने तुरंत हामी भर उन्हें भरोसे में ले लिया।
साइबर ठग ने सुरेश से कहा कि वह एक परिचित से 45 हजार रुपये खाते में डलवा रहे हैं। इस पर सुरेश ने अपना खाता नहीं होने की बात बताई तो ठग ने परिवार के किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में डलवाने की बात कही। सुरेश ने बेटे राजकुमार से बात कराई तो साइबर ठग ने तुरंत उसके नंबर पर पहले 100 रुपये और बाद में 45 हजार रुपये का फर्जी संदेश भेज दिया। इससे पहले सुरेश और उनके बेटे राजकुमार कुछ समझते साइबर ठग ने 25 हजार रुपये फोन पे करने के लिए कहा।
विज्ञापन

खाते में 45 हजार रुपये आने का संदेश देखकर राजकुमार ने भी साइबर ठग के बताए नंबर पर 25 हजार रुपये गूगल पे कर दिए। इसके बाद साइबर ठग ने 15 हजार रुपये दूसरे नंबर पर भेजने के लिए कहा तो राजकुमार को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। तभी, साइबर ठग ने फोन काटकर नंबर बंद कर लिया। साइबर ठगी होने के बाद राजकुमार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और बाद में हसनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें