फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हापुड़ के जीजा-साले ने की थी किसान के साथ डेढ़ लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। धान बेचकर लौट रहे किसान सुरेंद्र सिंह से डेढ़ लाख रुपये की टप्पेबाजी करने के आरोप में पुलिस ने हापुड़ निवासी रणधीर और उसके जीजा नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.40 लाख रुपये बरामद हुए हैं। रणधीर के खिलाफ गाजियाबाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र के करनपुर खादर निवासी किसान सुरेंद्र पांच अक्तूबर को गढ़मुक्तेश्वर मंडी में धान बेचकर लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे चौपला चौकी के पास हापुड़ के बझेड़ा कलां निवासी रणधीर ने खुद को नोएडा में नौकरी करने वाला बताया। उसने वेतन न मिलने और नोएडा से मोटी रकम चोरी कर लाने की बात कही। थैले में पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियां दिखाईं, जिनके बीच कागज भरे थे। उसने किसान से कानपुर जाने वाली बस में बैठाने के बदले 10-15 हजार रुपये देने की बात कही। इसी दौरान उसका जीजा नरेंद्र भी पहुंच गया।
आरोप है कि लालच में आकर किसान ने थैला ले लिया, जिसमें 10-12 लाख रुपये होने की बात कही गई थी। इसके बाद आरोपियों ने किसान से डेढ़ लाख रुपये ले लिए और भाग गए। ठगी का अहसास होने पर पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को सूचना पर पुलिस ने हाईवे किनारे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने वारदात करना स्वीकार किया। नरेंद्र हापुड़ के भीम नगर का निवासी है। इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन





हसनपुर दवाई लेने जा रहे थे दोनों आरोपी
गजरौला। किसान के साथ वारदात को अंजाम देने के दिन रणधीर व नरेंद्र हसनपुर क्षेत्र में झाड़ फूंक वाले पर जा रहे थे। चौपला पर पहुंचने पर दोनों ने किसी को अपना शिकार बनाने की योजना बनाई। इस बीच किसान मिल गया था, जिसको अपना शिकार बनाया था। पुलिस का कहना है कि दोनों ही सीधे सादे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें