फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या दिवस पर रैली निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से नगर में एक रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग देश में अविलंब दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग कर रहे थे। आगामी 15 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल रैली को सफल बनाने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने कहा कि भारत में पूरी दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी रहती है लेकिन हमारे पास पूरी दुनिया का मात्र 3.5 प्रतिशत ही भूभाग है। देश की जनता को साफ पेयजल, स्वच्छ वायु व अन्न नहीं मिल पा रहा है। यदि समय रहते हुए सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो गृह युद्ध की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। रैली में शामिल लोग केंद्र सरकार से शीघ्र ही दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर चंद्रशेखर गर्ग, अनिल जैन, कमल अग्रवाल, बलराम सैनी, नीरज सैनी, अंकुश गुप्ता, संजय चौधरी, इलम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें