फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक तिगरी मेले की तैयारियों के लिए अधिकारियों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी में इस बार बनेंगे 11 घाट, सुरक्षा के होंगे व्यापक इंतजाम
विज्ञापन

पिछली बार थे दस घाट, तिगरी मेले की तैयारियों के लिए अधिकारियों ने किया मंथन
डीएम ने तिगरी में ली अधिकारियों की बैठक, मेला सुसज्ज्ति कराने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला(अमरोहा)।
ऐतिहासिक तिगरी मेला सरकारी हो जाने के बाद डीएम स्तर से तिगरी में अधिकारियों के साथ पहली बैठक की गई। इस दौरान अबतक जिला पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा मेला सुसज्जित ढंग से बसाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम कराए जाएंगे। वहीं पहले के मुताबिक मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बैठक में डीएम ने तमाम विभागों के अफसरों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि सक्रियता के साथ एक सफल मेला कराने में सहयोग करें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर भारत में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक तिगरी मेले का शुभारंभ 25 सितंबर को हो जाएगा। इस बार मेला राज्य स्तरीय हो जाने से प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पैर फूले हुए हैं। करीब दस दिन से जिला पंचायत स्तर से मेले की तैयारियां कराई जा रही हैं। अबतक कई प्रमुख रास्तों पर करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बुधवार को डीएम नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में तिगरी में स्थित अंगूरी भवन में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जिला पंचायत द्वारा कराए गए अब तक के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई। इसके बाद मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम कराने की योजना बनाई गई। डीएम ने कहा कि मेले को पहले के मुताबिक सुसज्जित ढंग से बसाया जाएगा। स्नान घाटों की संख्या बढ़ाई गई है। पिछली बार 10 घाट थे लेकिन इस बार 11 घाट बनेंगे। घाटों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। रात में प्रकाश की विशेष सुविधा रहेगी। पूरे मेले में पहले के मुुताबिक प्रकाश की विशेष इंतजाम किए जाएंगे। हर घाट पर दो से तीन नाव चौबीस घंटे मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही गोताखोरों की ड्यूटी भी प्रत्येक घाट पर लगाई जाएगी। मेले में स्काउट छात्रों के ठहरने की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी। बैठक में मेले को ओडीएफ कराने के लिए अधिकारियों के साथ मंथन किया गया। इस बार मेला उत्सव की तरह सजाया जाएगा। नलों की गहराई बीस से पच्चीस फीट गहरी होगी। बाढ़ खंड द्वारा गंगा में कई स्थानों पर जाल बिछाए जाएंगे। मेले के स्पेशल रोडवेज बस चलवाई जाएंगी।
विज्ञापन


-बैठक में ये रहे मौजूद
डीएम नवनीत सिंह चहल, जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, एडीएम एमए अंसारी, एसपी ब्रजेश सिंह, एसडीएम गंभीर सिंह, सीओ मोनिका यादव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरमीक सिंह, इंजीनियर भगत सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अजय कुमार, ईओ बिजेंद्र पाल, सीएमओ एसके जैन, स्काउट आयुक्त जीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिपं अध्यक्षा ने भी किया मेला स्थल का निरीक्षण
गजरौला। ऐतिहासिक तिगरी मेले की तैयारियों का इस बार पहली बार जायजा लेने पहुंची जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू चौधरी ने तैयारियों का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। घाटों की स्थिति देखी। पूरे मेला स्थल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम कराए जाएंगे। अलग से चेंजिंग रूम बनवाए जाएंगे। महिला श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस बार मेला पहले के मुताबिक बेहतर ढंग से बसाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, जिपं अध्यक्षा पति सरजीत सिंह आदि रहे।
फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें