फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर स्नान आज, दीवाली पर बढ़ेगी वाहनों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावस्या पर स्नान आज, दीवाली पर बढ़ेगी वाहनों की संख्या
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए गुरूवार को श्रद्घालु उमड़ेंगे। अमावस्या के साथ दीपावली का त्योहार होने के वजह से हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा रहेगी। इससे ब्रजघाट पुल पर जाम की स्थिति बन सकती है। हालांकि जाम से निपटने के लिए हाईवे के कटों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

अमावस्या पर ही दीपावली का त्योहार होता है। इसलिए इस दिन हाईवे पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहती है। खास बात यह है कि अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए श्रद्घालु उमड़ते हैं। ब्रजघाट पुल पर श्रद्घालुओं के बसों से उतरने व चढ़ने के दौरान जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि दूसरे माह की अमावस्या की अपेक्षा इस अमावस्या पर बहुत ज्यादा श्रद्घालु तो स्नान नहीं करते। लेकिन त्योहार होने की वजह से हाईवे पर वाहनों की भरमार रहती है। जाम लगने की पूरी आशंका रहती है। ब्रजघाट हाईवे से गुजरने वाले यात्री संभल कर गुजरें। उधर, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि जाम से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। हाईवे के कटों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें