फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 86 हजार का मोबाइल तीन माह में खराब, कंपनी-विक्रेता को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 86 हजार रुपये का मोबाइल खरीदने के महज तीन महीने बाद खराब होने और गारंटी के बावजूद समस्या दूर नहीं होने पर कारोबारी ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने मोबाइल कंपनी और विक्रेता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट निवासी कारोबारी दानिश के मुताबिक उन्होंने करीब एक वर्ष पहले नामचीन कंपनी का करीब 86 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था। कंपनी ने फोन पर एक वर्ष की गारंटी दी थी, लेकिन तीन महीने बाद ही उसकी डिस्प्ले खराब हो गई।
दानिश ने विक्रेता से शिकायत की तो कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। उन्होंने टोल फ्री नंबर के अलावा ई-मेल से भी शिकायत की, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। कारोबारी का आरोप है कि गारंटी अवधि में मोबाइल खराब होने के बावजूद कंपनी ने न फोन ठीक कराया और न संतोषजनक समाधान दिया।
विज्ञापन

कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने उपभोक्ता आयोग की शरण ली। मामले की सुनवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष और सदस्य ने कंपनी व मोबाइल विक्रेता को नोटिस जारी कर पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। जवाब मिलने के बाद आयोग आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें