फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 83 पुलिसकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड के दौरान छटा ही निराली रही। यहां पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सीओ सदर समेत 83 पुलिस कर्मियों को शौर्य, सराहनीय कार्य के आधार पर प्रदत्त, प्रशंसा चिन्ह रजत, प्रशस्ति पत्र, पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। यहां पर राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। कहा कि आजादी के वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी समेत कई स्कूल की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
ये पुलिसकर्मी हुए सम्मानित : सीओ दीप कुमार पंत को उत्कृष्ट सेवा पदक, दरोगा राकेश कुमार को पुलिस पदक/स्क्रॉल, बिजेन्द्र कुमार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, महेश राम अति उत्कृष्ट सेवा पदक, हेड कांस्टेबल वीर सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, कांस्टेबल महिपाल सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, अरविंद कुमार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, हेड कांस्टेबल अकील अहमद को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, राजीव कुमार शर्मा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, रिजवान खां को उत्कृष्ट सेवा पदक, आलोक कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला।
विज्ञापन

वहीं सुधीर कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक, मोहम्मद जफर को उत्कृष्ट सेवा पदक, सचिन पंवार को उत्कृष्ट सेवा पदक, सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल लाल सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक।
इसके अलावा सीओ सिटी अभिषेक कुमार यादव, सीओ नौगांवा अवधभान भदौरिया, देहात थाना इंस्पेक्टर शौकेंद्र सिंह, टीएसआई दिनेश कुमार, महिला थाना दरोगा ममीता को महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी अरविंद पुरी, विपिन कुमार, विनय डागर, जितेन्द्र, जयवीर, बलवीर, अनिल कुमार, नरेश कुमार, योगेन्द्र, विश्वप्रताप, राजकुमार को सराहनीय कार्य के आधार पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें