फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्की सड़क के लिए तरस रहे फतेहपुर वाटीपुरा के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर वाटीपुरा के ग्रामीण गांव को हाईवे से जोड़ने वाले रास्ते पर पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग कच्चा है। वर्षों पहले इस रास्ते पर खड़ंजा डलवाया गया था और वर्तमान में यहां खड़ंजे के नाम की एक ईंट भी नहीं बची। जगह-जगह गड्ढे हो गए। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर वाटीपुरा बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है। नेशनल हाईवे पर स्थित ख्यालीपुर ढाल से गांव फत्तेहपुर वाटीपुरा को जाने वाले मार्ग की दूरी करीब चार किमी है। इस मार्ग पर एक दशक पूर्व खडंजा था। लेकिन वर्तमान में यहां खडंजे की एक ईंट भी नहीं बची। बिलकुल कच्चा रास्ता, जिस पर धूल एवं मिट्टी के अलावा जगह-जगह गड्ढे हैं। जिससे गुजरना ग्रामीणों के लिए मुश्किल काम होता जा रहा है। बरसात में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर जलभराव एवं रपटन हो जाने से यहां से गुजरना दूभर हो जाता है। ग्राम प्रधान ओमवती ने बताया कि यह मार्ग जिला पंचायत अथवा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनना चाहिए। बार-बार मांग के बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें