फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सर्दी से बचने के लिए चारपाई के पास अलाव जलाकर सोया बुजुर्ग, लिहाफ में लगी आग और जिंदा जल गए राम सिंह

Sat, 20 Jan 2024 09:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदमपुर (अमरोहा)

सार

लिहाफ का एक हिस्सा नीचे अलाव पर गिर गया। जिसकी वजह से बिस्तर में आग लग गई। आग की लपटें तेज होने की वजह से वह राम सिंह नहीं उठ पाए। जिसके चलते उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
चारपाई पर आग लगने से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमरोहा स्थित आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ा में अलाव से चारपाई लगे बिस्तर में आग लग गई। आग से वहां सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की लपटों के बीच घिरने के बाद वह खुद का बचा नहीं पाए। घटना के दौरान परिजन खेत पर गए हुए थे। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ा में 70 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार की दोपहर को परिवार लोग खेत पर गए हुए थे। घर पर टीन शेड में बुजुर्ग राम सिंह चारपाई पर लगे बिस्तर पर सो हुए थे। पास में ही परात में सर्दी से बचने के लिए अलाव जल रही थी। 

इसी बीच लिहाफ का एक हिस्सा नीचे अलाव पर गिर गया। जिसकी वजह से बिस्तर में आग लग गई। आग की लपटें तेज होने की वजह से वह राम सिंह नहीं उठ पाए। जिसके चलते उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। घर से धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने मौके पर जाकर देखा तो बहुत देर हो चुकी थी। उनकी सूचना पर परिजन खेत से लौटे तो राम सिंह की मौत से उनके होश उड़ गए। बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।  
विज्ञापन

पहले ही तबाह हो चुका है राम सिंह का परिवार
आग में जिंदा जलकर मरने वाले राम सिंह का परिवार पहले ही तबाह हो चुका है। राम सिंह के तीन बेटे थे। जिसमें विजयपाल, रमेश, बलजीत सिंह थे। तीनों बेटों की मौत कई वर्ष पहले ही अलग-अलग हादसों की वजह हो चुकी है। तीन दिन पूर्व राम सिंह के 28 वर्षीय पौत्र राहुल पुत्र बलजीत की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार के लोग राहुल की मौत से गम से अभी उबर नहीं पाए थे कि अब राम सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार में राम सिंह के पौत्र राहुल का एक बेटा व दो बेटी और विजयपाल की बेटी, रमेश के तीन बच्चे बचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें