फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से 70 बैंकों में तालाबंदी, 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बुधवार को जिले के बैंकों में कामकाज ठप रहा। जिले के 70 बैंकों में लेनदेन नही हो सका। इसके चलते 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। रुपये के लिए आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। अतरासी रोड स्थित एटीएम में कैश नहीं रहा। इससे लोग मायूस हो गए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में बैंक संगठनों ने आठ जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया था। उन्होंने बैंकिंग सुधार के नाम पर बैंकों के विलय के सरकार के फैसले का विरोध जताया। बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बैंक में नहीं आए। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। शहर के सिंडिकेट बैंक समेत अन्य बैंकों में ताला लटकता रहा। इसके चलते लेनदेन समेत अन्य काम काज पूरी तरह ठप रहे। वहीं, एसबीआई की शाखाओं में लेनदेन हुआ। आजाद रोड स्थित सिंडिकेट बैंक में दोपहर 12 बजे कुछ महिलाएं पहुंची थी। उन्होंने ताला लटकता देख गार्ड से जानकारी ली। गार्ड ने हड़ताल का हवाला दिया। इसके बाद महिलाएं वापस लौट गईं। हड़ताल से चेक की क्लियरिंग भी फंस गई। रुपये के लिए लोग एटीएम का चक्कर काटते रहे, शहर के बड़ा बाजार के एटीएम में कैश रही, लेकिन रुपये के लिए कतार में खड़ा होना पड़ा।
हड़ताल से 70 बैंकों में कामकाज बाधित रहा। इसके चलते चेक की क्लियरिंग समेत अन्य कार्य नहीं हुए। लगभग 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। - प्रशांत कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें