फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित किए 68 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 68 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्रों पर 29 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। बता दें गत वर्ष जिले में 83 सेंटर थे। लेकिन इस बार 15 केंद्र कम कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि जिले में परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। 13 राजकीय और 55 अशासकीय को इस बार परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। जिले में कुल 68 केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल केंद्र प्रस्तावित कर इन पर आपत्तियां मांगी गई हैं। बताया कि पिछली बार जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 83 केंद्र थे, लेकिन इस बार इनकी संख्या घटाकर 68 हुई है। 15 केंद्रों को कम किया गया है। हालांकि, आपत्तियां आने के बाद इसमें फेरबदल होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें