फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 5.28 करोड़ से बनेंगे 66 अन्नपूर्णा भवन

Sat, 18 Jan 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायतों में राशन वितरण के लिए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिले के छह ब्लॉक में 11-11 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में 66 अन्नपूर्णा भवन तैयार होंगे। जिन पर 5.28 करोड़ का खर्च आएगा। इससे पहले भी हर ब्लॉक को 11 भवन बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया था, जिनमें अधिकांश का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

सरकारी राशन की दुकानें अब निजी स्थानाें पर नहीं चलेंगी। इसके लिए अब पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं। वितरण की प्रणाली के सुधार पर जोर देने के बाद दुकानों को बेहतर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 में जिले के छह ब्लॉक में 11-11 भवन बनाए जाने के लक्ष्य के था। जिनमें लगभग पूरा कर लिया गया है। वहीं, 2025-26 में भी इतने ही अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह भवन गांव की सरकारी जमीन में मनरेगा से तैयार होंगे। एक भवन पर आठ लाख रुपये का खर्च आएगा। सीडीओ अश्वनी मिश्रा ने बताया ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन बनने से पात्रों को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही कोटेदारों की भी आमदनी बढ़ेगी। दरअसल, वह इन भवनों में जनसेवा केंद्र भी संचालित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें