फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल से सूनी थी मांग: 63 वर्षीय वृद्धा ने 55 साल के आदमी से की शादी, महिला की बेटियों को पता चला तो उड़े होश

Sat, 20 Jan 2024 09:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसनपुर (अमरोहा)

सार

63 वर्षीय महिला के पति की मौत आठ साल पहले हो चुकी है। तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बेटियां अपनी ससुराल में रहती हैं।
विज्ञापन
63 साल की महिला ने की 55 साल के आदमी से शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमरोहा स्थित हसनपुर क्षेत्र के एक गांव में 63 वर्षीय वृद्ध महिला द्वारा 55 वर्षीय व्यक्ति से शादी रचाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की बेटियों का कहना है कि मां ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर शादी रचाई है। तहसील में पहुंचकर जमीन का दाखिल खारिज रुकवाने की मांग की है। 

विज्ञापन

यह मामला हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव है। गांव निवासी 63 वर्षीय महिला के पति की मौत आठ साल पहले हो चुकी है। तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बेटियां अपनी ससुराल में रहती हैं। वृद्ध मां अकेली रहती थी। बताते हैं कि वृद्ध महिला ने अपने नाम पर दर्ज छह बीघा भूमि को बेच दिया है और पड़ोसी गांव निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति से शादी रचाई है। 
विज्ञापन

जब यह बात वृद्धा की तीनों शादीशुदा बेटियों को पता चली तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद वह तहसील पहुंच गई है। मां के द्वारा बेची गई भूमि का दाखिला खारिज पर रोक लगाने की मांग की। तहसीलदार सुदीप कुमार कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें