फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में दोपहर तक शटर डाउन, शाम को खुलीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का असर रहा। अधिकांश दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके चलते कामगारों को छुट्टी मिली। खरीदारों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

श्रम विभाग की ओर से नगरीय निकायों में साप्ताहिक बंदी घोषित है। इसके तहत अमरोहा शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी तय हुई है। इस दिन दुकान और कॉमर्शियल संस्थान को बंद रखना है। श्रम विभाग ने संस्थान के मालिकों को मंगलवार को प्रतिष्ठान बंद रखने का आदेश दिया है। इसके चलते मंगलवार को अधिकांश दुकान बंद रही। हालांकि शहर के बाजार में किराना समेत अन्य कुछ दुकान खुली रही। नानक चंद रोड, बटवाल, रेलवे स्टेशन रोड, आजाद रोड, कोट चौराहा आदि इलाकें की अधिकांश दुकानों का दोपहर तक शटर डाउन रहा। दोपहर तीन बजे के बाद कुछ इलाके के दुकानदारों ने खुद दुकान खोलीं। सेल्समैन ने पूरे दिन छुट्टी का आनंद उठाया। शाम को दुकानों मेें खरीदार पहुंचें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी संजय सक्सेना ने कहा कि साप्ताहिक बंदी का पालन करना होगा। व्यापारियों को अवगत कराया गया है। मंगलवार को शहर में दुकानें बंद रहीं। उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें