मंडी धनौरा। नजीबाबाद रेल खंड पर नौगांवा रेल फाटक के पास ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी पर रखवा दिया है।
शनिवार को नौगांवा मार्ग पर बने रेलवे फाटक के निकट 45 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं हाथ लगी। उसके चेहरे पर दाढ़ी होने की वजह से उसके मुस्लिम होने का पता लगता है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश त्यागी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को उसका फोटो भेजा गया है।