फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों का कानून बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने कहा है कि यदि देश में शीघ्र ही दो बच्चों का कानून लागू नहीं किया गया तो देश में गृह युद्ध जैसे हालत पैदा हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में तत्काल कदम उठाने चाहिए। आगामी दो दिसंबर को गाजियाबाद में होने वाली जनसंख्या समाधान रैली की सफलता के सिलसिले में नगर के मोहल्ला गढ़ी में एक बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि बढ़ती आबादी और घटते संसाधन अब गृह युद्ध की ओर इशारा कर रहे हैं। आज शिक्षित युवकों के पास रोजगार नहीं है। शिक्षा के लिए अच्छे संस्थानों की कमी है। यह सब बढ़ती आबादी की वजह से हो रहा है।
कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान दो बच्चों का कानून है। गाजियाबाद में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर अंकुश गुप्ता, इलम सिंह सैनी, संजीव गिल, नीरज सैनी, गजेंद्र सिंह, संजय सिंह, ओमकार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें