फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग:1474 में से 583 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा कोरोना बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। टीकाकरण के दूसरे चरण में सोमवार को पंजीकृत 1474 में से 583 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया जबकि 891 लोग छूट गए हैं। अब 28 जनवरी को वैक्सीन लगवाने वाले 1356 स्वास्थ्य कर्मियों को 25 फरवरी को दूसरा टीका लगेगा। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीकाकरण कुल 39.55 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण में तीसरा टीकाकरण सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा नगर, मुन्नी देवी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला समेत सात अस्पतालों में 14 बूथों पर पुलिस, प्रशासनिक और नगर पालिका, रेलवे पुलिस समेत तमाम फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। दिनभर इक्का-दुक्का कर्मियों के बूथों पर आने का सिलसिला जारी रहा। सभी बूथों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने अधीनस्थों के साथ बूथों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि सात अस्पतालों में 14 बूथों पर 1474 वर्करों को टीका लगाया जाना था लेकिन 583 वर्कर ही टीका लगवाने पहुंच सके थे। कुल 891 कर्मचारी टीका लगवाने से छूट गए हैं। अब तक छूटने वाले सभी फ्रंटलाइन वर्करों को 25 फरवरी को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 28 जनवरी को वैक्सीन लगवाने वाले 1356 स्वास्थ्य कर्मियों को 25 फरवरी को दूसरा टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें