फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आजमपुर गांव में 57 रोगी बुखार से पीड़ित मिले

Thu, 15 Oct 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव आजमपुर में बुखार का प्रकोप चल रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित है। सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 179 रोगियों की जांच की गई जिसमें से 57 रोगी बुखार से पीड़ित पाए गए। 28 रोगियों की डेंगू, टाइफाइड व मलेरिया की जांच भी की गई। रोगियों को दवाई वितरित की गई। आजमपुर गांव में कुछ समय से बुखार की प्रकोप हो रहा है शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम आजमपुर में शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में कुल 179 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 57 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। इनमें से 28 मरीजों की डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई गई, जबकि अन्य मरीजों को जांच और लक्षणों के आधार पर दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन




चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि मौसम बदलने से इस समय वायरल बुखार चल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपना उपचार प्रशिक्षित डॉक्टर अथवा सरकारी अस्पताल में ही कराएं। शिविर में डॉ. रोशन लाल, स्वास्थ्य सहायक संजीव कुमार और विनोद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें