गजरौला। भाकियू की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निस्तारण की मांग उठाई गई। वहीं जिला स्तरीय बैठक में पहुंचने की अपील की।
शनिवार को गांव मीरापुर में बैठक हुई। इसमें कहा गया कि सभी किसानों को अपने पंजीकरण कृषि विभाग की साइट पर कराना जरुरी है। जिससे सरकारी अनुदान प्राप्त किया जा सके। कहा कि बकाया गन्ना भुगतान को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भुगतान में गड़बड़ी भी हो रही है। इसके साथ ही नौ जुलाई को जिला स्तरीय बैठक में पहुंचने के लिए अपील की गई। साथ ही 16 जुलाई को ब्लॉक पर होने वाली बैठक की रुपरेखा तैयार की। वहीं संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में सतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, गिरीराज, नरेंद्र, इरफान, विरेंद्र, मुस्ताक अली, राम सिंह, रोहताश शर्मा, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।