फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन सहित 51 लोग और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। बुधवार को भाई-बहन समेत 51 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में स्वास्थ्य कर्मी, पांच किशोर, 11 महिलाएं शामिल हैं। 51 केस और सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या कुल 2614 हो गई है। वहीं. उपचार के बाद 101 मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि करीब 466 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट मंगलवार की रात आई थी। संक्रमितों में गजरौला में एक फैक्टरी कर्मचारी, एक गांव में बहन-भाई, पांच किशोर, 11 महिलाएं और 40 से 90 साल तक के 17 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2614 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 953 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। शिविर में 387 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। 564 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 363 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें