गजरौला के श्री गंगा प्याऊ शिव मंदिर में कोरोना रोग के खात्मे की कामना लेकर हवन करते श्रद्धालु।
- फोटो : GAJRAULA
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को निजी अस्पताल के दो कंपाउंडर, पांच फैक्टरी कर्मचारी और एक गांव के चौदह लोगों सहित 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3049 पहुंच गई है। जबकि 229 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
मंगलवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 387 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 35 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1387 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 13 लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों में एक निजी अस्पताल के दो कंपाउंडर, गजरौला में एक फैक्टरी के पांच कर्मचारी और अमरोहा क्षेत्र में एक गांव के 14 लोग शामिल है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर में कोरोना के 48 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3049 पहुंच गई है। कुल 229 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 121900 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमे 1960 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 410 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।