फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों सहित 45 लोग और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। बृहस्पतिवार को दो सगी बहनों सहित 45 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, सात किशोर, 19 महिलाएं शामिल हैं। 45 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 2659 हो गई है, जबकि 27 मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 366 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट बुधवार की रात आई थी, जिसमें अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के 13, जोया के 11, गजरौला के 7, हसनपुर के 5, धनौरा के 6 और रहरा क्षेत्र में तीन केस मिले हैं। संक्रमितों में एक फैक्टरी कर्मचारी, दो सगी बहनें, सात किशोर, 19 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 14 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2659 हो गई है। सभी मरीजों को होमआइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 703 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। बृहस्पतिवार को 27 लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 381 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें