अमरोहा। टीकाकरण के चलते मंगलवार को जनपद के 73 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 4460 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। कोविड नियमों के साथ 18 प्लस वाले 1700 लोगों और 45 प्लस वाले 2760 लोगों ने टीका लगवाया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल में टीबी क्लीनिक समेत 73 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। सभी बूथों पर 4460 व्यक्तियों ने कोविड बचाव का टीका लगवाया है। सीएमओ ने अधिक से अधिक लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की है।