फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव चिन्ह लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे प्रत्याशी, 12 को पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन की सभी प्रक्रिया सोमवार की शाम समाप्त हो गई है। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित हो चुके हैं। अब चुनाव चिह्न लेकर प्रत्याशी वोटरों के बीच पहुंच रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 12 जून को मतदान होगा जबकि 14 जून को वोटों की गिनती होगी। मतपेटी ब्लाक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में जमा होंगी। हालांकि उपचुनाव होने के बाद भी जिले में छह पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। कुल 597 ग्राम पंचायतों, 683 क्षेत्र पंचायतों, 27 जिला पंचायत सदस्यों और 7271 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना था। लेकिन 4702 ग्राम पंचायत सदस्यों का ही चुनाव हो सका था। ग्राम पंचायतों पर कुल 2570 सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। चुनाव के बाद अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत फूलपुर अदलपुर, गजरौला ब्लाक की रहंदरा, गंगेश्वरी ब्लाक की खनौरा और हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की दमगढ़ी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत हो गई थी। इसलिए चारों ग्राम पंचायत और 2570 सदस्यों के रिक्त पद पर उपचुनाव होना है। सोमवार की शाम तक ब्लाक कार्यालय पर नामांकन कराने की सभी प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब 12 जून की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जबकि 14 जून को मतगणना होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें