फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की बारिश से गंगा के जलस्तर में उफान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पहाड़ों पर हुई की बारिश के बाद गंगा में एक बार फिर से उफान बढ़ गया है। शनिवार को दस सेमी की बढ़ोतरी के साथ तिगरी में गंगा जलस्तर 199.70 दर्ज किया गया। वहीं ब्रजघाट में जलस्तर 197.90 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को बिजनौर बैराज से 55998 क्यूसेक पानी छोड़ गया। शुक्रवार को भी पानी के डिस्चार्ज का यही आंकड़ा था। जिसके चलते तिगरी में गंगा का जलस्तर दस सेमी बढ़त के साथ 199.70 मीटर पहुंच गया। शुक्रवार को तिगरी में 199.60 मीटर पर था। पिछले चार दिनों से दस दस सेमी रोजाना गिरावट आ रही थी। उधर, ब्रजघाट में जलस्तर 197.90 मीटर रहा जबकि, शुक्रवार को 197.85 मीटर दर्ज किया गया था। खतरे का निशान तिगरी में 202 मीटर पर लगा हुआ है। इससे ऊपर खादर के दर्जनों गांव में पानी घुस जाता है। पिछले दो दिनों से पहाड़ जमकर बारिश हो रही है। बिजनौर में भी शुक्रवार को काफी बारिश हुई। जिसका सीधा असर तिगरी और ब्रजघाट गंगा में पड़ा है। अभी खेतों में गंगा का पानी भरा हुआ है, हालांकि जलस्तर गिरने से कुछ पानी कम हुआ था। अब फिर से जलस्तर बढ़त की ओर है तो फिर से खेतों में पानी जमा होने लगेगा। जेई रणधीर सिंह ने जलस्तर बढ़ने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें